फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी पर ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव, हंगामा

Mon, 05 Mar 2018 11:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
मारहरा कोतवाली पर पहुंचे ग्रामीण हंगामा करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
त्रिलोकपुर और जुल्हापुर के ग्रामीणों के बीच हिंसा के बाद पकड़े गए पांच आरोपियों को जेल भेजने पर ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को जेल भेजने का आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस की गाड़ी के आगे लेटकर रोकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


ग्रामीणों के हंगामे के चलते पीएसी के अलावा मिरहची, पिलुआ थाना पुलिस के साथ सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद पुलिस काफी मुश्किल से आरोपियों को थाने से जेल भेजा। दूसरी ओर जुल्हापुर में घटना के बाद सन्नाटा पसरा रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव से पुलिस के डर से पलायन कर गए। कुछ ग्रामीण एक स्थान पर बैठ कर घटना पर विचार करते हुए भी देखे गए।

हाथरस जिले के गांव जुल्हापुर एवं जनपद एटा के थाना मारहरा के गांव त्रिलोकपुर के बीच रविवार को फायरिंग हो गई थी। मामले में जुलाहपुर के मुकेश पुत्र रमेश ने त्रिलोकपुर के 26 नामजदों और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने पांच लोगों बिंटू फौजी, धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सौरभ कुमार और सुरेंद्र कुमार निवासी त्रिलोकपुर मारहरा को हिरासत में ले लिया था। पुलिस पांचों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया। मामले की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना मारहरा पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाने का घेराव करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस पर लोगों को झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार रोकने के लिए उसके आगे लेट गए। ग्रामीणों का हंगामा देखते हुए मौके पर पीएसी के अलावा मिरहची, पिलुआ पुलिस के साथ ही सीओ सदर गुरमीत सिंह मौके पर पहुंच गए। इधर, घटना की जानकारी पर एटा भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ और कासगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी एवं विधायक मौके पर पहुंच गए। जिलाध्यक्ष एवं विधायक ने हाथ जोड़कर ग्रामीणों को समझाकर लौटाया।

इसके बाद थाना पुलिस आरोपियों के चालान कर एटा ले जा सकी। जुलाहपुर के लोगों के पक्ष में बसपा नेता पूर्व विधायक अमर सिंह यादव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं शिक्षाविद् युवराज सिंह ने थाना मारहरा पहुंचकर पुलिस से बातचीत की। जुलाहपुर के लोगों को थाना पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराते हुए मदद का भरोसा दिलाया। इन नेताओं ने दोनों गांवों के लोगों में आपसी सौहार्द कायम कराने का भी पुलिस को भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें