फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अनबन के बाद विवाहिता ने दी जान

Sun, 25 Jun 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
मुरसान क्षेत्र के गांव की एक महिला की शनिवार देर रात जहर खाने से मौत हो गई। मौत के बाद ससुरालियों ने रविवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि महिला की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका अपने पति से पिछले कई सालों से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन अनबन होती रहती थी। शनिवार रात को महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आगरा ले गए। सूचना मिलने पर मायके के लोग भी यहां आ गए। आगरा के अस्पताल में 25 वर्षीय विवाहिता ने दम तोड़ दिया।

रविवार सुबह परिजन शव को मुरसान ले आए। यहां मायके वालों ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर मुरसान आने को कहा और  अंतिम संस्कार न कराने पर अड़ गए। हालांकि रविवार शाम तक मायके वालों के रिश्तेदार नहीं   पहुंचे और ससुरालियों ने अंतिम संस्कार कर दिया।एसओ मुरसान जगदीश चंद्र ने इस मामले की जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि अगर मायके वाले कोई शिकायत करेंगे तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें