फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में शातिर महिलाओं ने विवाहिता को लूटा

Tue, 31 Oct 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सादाबाद। ससुराल से मायके के लिए जा रही एक विवाहिता को कस्बा सादाबाद में दो शातिर महिलाओं ने अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और उसे एकांत स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सादाबाद के गांव रसीदपुर निवासी वीरेश पुत्री गनपत की शादी आगरा के मिढ़ाखुर गांव में हुई है। विवाहिता मंगलवार को मायके आने के लिए बस में बैठी। वह बस से सादाबाद के बिनोवा नगर चौराहे पर उतरी। यहां दो महिलाओं ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया और उसे प्राइवेट बस स्टेंड के पास एक एकांत स्थान पर ले गईं।

यहां दोनों शातिर महिलाओं ने वीरेश को नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। शातिर महिलाओं ने वीरेश से मंगलसूत्र, झुमकी, पाजेब, अंगूठी को उतार लिया और उसके पर्स में रखे आठ हजार रुपये भी लूट लिए। वीरेश को जब होश आया तो वह एक एकांत स्थान पर पड़ी थी। वीरेश ने आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया, तब कुछ लोगों ने उसके गांव के लोगों से फोन पर संपर्क कर उसके परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। परिजन आकर उसे अपने साथ ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें