फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमियों के घर पहुंचीं सगी बहनें, मारपीट-हंगामा

Mon, 23 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हापुड़ की रहने वाली दो सगी बहनों ने हाथरस के दो सगे भाईयों के प्यार में अपना घर-परिवार छोड़ दिया है। दोनों युवतियां रविवार को हापुड़ से हाथरस लड़कों के घर चली आईं। उनके परिजनों को जब इसका पता चला तो सोमवार सुबह वह भी हापुड़ से यहां भागे-भागे आए। युवकों के घर पहुंचकर परिजनों की लड़कों से मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इसको लेकर ने जमकर हंगामा किया। हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों जोड़ों को थाने ले आई। इन्हें जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में बयान के आधार पर ही युवतियों की सुपुर्दगी तय की जाएगी।

दरअसल, हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर के रहने वाले दोनों युवकाें के पिता का चार महीने पहले ही निधन हो गया था। बताते हैं कि हापुड़ की दोनों सगी बहनों के पिता युवकों के पिता के मित्र थे। वह शोक संवेदना व्यक्त करने हाथरस आए थे। इसी दौरान उन्हाेंने दोनों युवकों को अपने साथ हापुड़ चलने को कहा। दोनों युवक यहां एक होटल में काम करते थे। वहां जाने को तैयार हो गए।
विज्ञापन


चार महीने दोनों युवक युवतियों के घर में रहे। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गईं। इसे लेकर परिजनों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने युवतियों की पिटाई कर दी। सगे भाई यहां पहले ही आ चुके थे। युवतियां भी रविवार को यहां लड़कों के घर आ गईं। एसओ केपी सिंह का कहना है कि दोनों जोड़े पुलिस की हिरासत में है। लड़कियां बालिग हैं, जैसा वह चाहेंगी वैसा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें