फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर फेंका शव

Mon, 23 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर में हत्याकर फेंके गए शव को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक की हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। सोमवार सुबह उसका शव फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरामऊ गांव के बाहर खून से लथपथ बरामद हुआ है। सुबह खेत की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों और पुलिस वालों का कहना है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से हमला करके की गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।

कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र मेें अल्लापुर-रानीमऊ मार्ग पर मीरामऊ गांव के पास सड़क किनारे सोमवार की सुबह 35 वर्षीय एक युवक का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। सुबह के समय खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब देखा कि सड़क किनारे युवक का शव पड़ा है तो इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृत युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। युवक के सिर पर गहरी चोट है व शरीर पर कई जगह घाव होने के चलते काफी खून भी सना हुआ था। इससे लगता है कि युवक की किसी धारदार हथियार से हमला करने के बाद हत्या की गई है।

अब घटना के पीछे क्या कारण है यह पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगा। पुलिस की माने तो युवक कहीं बाहर का रहने वाला है और उसकी हत्या करने के बाद शव यहां लेकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें