फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट

Sun, 17 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बालापट्टी में कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराए जाने पर दूसरे पक्ष के  लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने जब अवैध निर्माण को रुकवा दिया और आरोपियों से इसे ध्वस्त कराने को कहा तो वह शिकायतकर्ताओं पर टूट पड़े। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक बालापट्टी में कुछ लोग अवैध रूप से रास्ता और झीना बना रहे थे। पहले भी वह निर्माण की कोशिश कर चुके थे, मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर उसे रुकवा दिया गया था और दोबारा ऐसा नहीं करने का कहा गया था। बावजूद इसके आरोपी निर्माण करने लगे।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत करने वाले पक्ष को थाने न जाने के लिए धमकाया भी था। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें