हाथरस। बालापट्टी में कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कराए जाने पर दूसरे पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। पुलिस ने जब अवैध निर्माण को रुकवा दिया और आरोपियों से इसे ध्वस्त कराने को कहा तो वह शिकायतकर्ताओं पर टूट पड़े। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
सदर कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक बालापट्टी में कुछ लोग अवैध रूप से रास्ता और झीना बना रहे थे। पहले भी वह निर्माण की कोशिश कर चुके थे, मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर उसे रुकवा दिया गया था और दोबारा ऐसा नहीं करने का कहा गया था। बावजूद इसके आरोपी निर्माण करने लगे।
उन्होंने शिकायत करने वाले पक्ष को थाने न जाने के लिए धमकाया भी था। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है।