फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कनेक्शन घोटाले में एक्सईएन का तबादला

Sat, 09 Jul 2016 12:15 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाथरस। विद्युत वितरण खंड तृतीय में हुए फर्जी नलकूप कनेक्शन घोटाले में अफसरों पर तबादले की कार्रवाई का दौर लगातार जारी है। पांच एसडीओ और जेई के बाद शुक्रवार को अधिशासी अभियंता कुलदीप कुलश्रेष्ठ का तबादला भी कर दिया गया। इस कार्रवाई से अन्य अफसरों में भी खौफ पैदा हो गया है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण तृतीय खंड के डार्क जोन क्षेत्र में जांच के दौरान करीब 40 फर्जी नलकूप कनेक्शन पाए गए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियंता की संस्तुति पर दो एसडीओ और तीन जेई का तबादला पहले ही किया जा चुका है, जबकि दो बाबू और एक प्रभारी जेई को सस्पेंड किया जा चुका है। इस मामले में मुख्य रूप से दोषी अधिकारियों की कार्रवाई को लेकर उ.प्र. बिजली कर्मचारी संघ भी आंदोलन के माध्यम से विभाग पर दवाब बना रहा था।

इस पूरे मामले की जांच अलीगढ़ विद्युत वितरण खंड के एसई एसके सिंह द्वारा की जा रही है। जांच अभी लगातार जारी है, लेकिन जांच प्रभावित न हो, इसके लिए अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने बताया कि शुक्रवार को विद्युत वितरण तृतीय खंड हाथरस के एक्सईएन कुलदीप कुलश्रेष्ठ का तबादला वृंदावन के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर यहां फीरोजाबाद से एक्सईएन महेश कुमार को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें