हाथरस। कोतवाली चंदपा के निकट खड़े आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉला में ईको कार घुस गई, जिसमें दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह ईको कार हाथरस से आगरा की तरफ जा रही थी। तभी अचानक चालक का संतुलन स्टेयरिंग से हट गया और कार पीछे से ट्रॉला में जा घुसी। हादसे में ईको में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉला को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉला में आलू के बोरे लदे थे, जो हाथरस से चंदपा की ओर जा रहा था। इस दौरान पेट्रोल पंप से कुछ आगे पीछे से आ रही ईको कार इसमें जा घुसी, जिससे ईको कार संख्या डीएल-2सी, एक्यू 3848 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार चालक श्रीगोपाल पुत्र चेतराम निवासी छलेसर आगरा के अलावा पूरन पुत्र गेंदालाल निवासी पीलीभीत सवार था। यह लोग जीआरबी कोल्ड स्टोर खंदौली के लिए जा रहे थे।