फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

Wed, 09 Mar 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती के पिता ने नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर 20 लाख रुपये के जेवरात हड़पने एवं छह माह तक उसका शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

तहरीर में आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान इस युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर उसका छह माह तक शारीरिक शोषण भी किया। युवक ने उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर उसके माध्यम से उसके घर में रखे करीब 20 लाख रुपये के जेवरात भी हड़प कर लिए हैं। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है, जिससे आरोपी के खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें