फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, हंगामा

Fri, 28 Sep 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,हसायान/हाथरस।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस व परिजनों के बीच होती नोकझोंक, - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना हसायन के मथुरापुर निवासी नवीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे छात्रा की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस की हीला हवाली को लेकर लोगों ने हंगामा किया। वासी मथुरापुर की बेटी रजनी हसायन के श्री हनुमान इंटर कॉलेज में नवीं कक्षा में पढ़ रही थी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह रजनी साइकिल पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। इसी बीच हसायन मथुरापुर पर रोड पर ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे छात्रा बुरी तरह से जख्मी हो गई। हसायन सीएचसी से छात्रा को गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद लोगों ने काफी हंगामा किया।

इस मामले में पुलिस की उदासीनता पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। जिला अस्पताल में भी हंगामा किया गया। गुस्साए लोगों को जैसे तैसे शांत किया जा सका। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव चले गए। इधर पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें