फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से तीन दुकानों में लगी आग

Wed, 28 Oct 2015 11:58 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सादाबाद (हाथरस)। क्षेत्र के कस्बा विसाबर मे बुधवार की सुबह करीब ढाई बजे एक बंद हलवाई की दुकान में जबरदस्त विस्फोट हुआ। विस्फोट  के साथ ही दुकान मे आग लग गई और आग ने बगल की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। विस्फोट  इतना भीषण था कि  कई दुकानों की छतें भी इस विस्फोट से उड़ गई।  कई दुकानों के शटर भी टूट गए।
विज्ञापन

विस्फोट को लेकर बताया जाता है कि हरस्वरूप अग्रवाल पुत्र गोपालदास अग्रवाल की हलवाई की दुकान में गैस सिलेंडर रखा हुआ था और वह फट गया था। वहीं कस्बे के लोगों का कहना है कि रात्रि में बरसात के साथ आकाशीय बिजली हरस्वरूप की दुकान पर गिरी, जिसके कारण दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। उससे विस्फोट हो गया। दुकान मे हुए विस्फोट से हरस्वरूप अग्रवाल, मुकेश पुत्र संदरस्वरूप, चरन सिंह पुत्र लाखन सिंह की  नाश्ता की दुकानों मे आग लग गई। विस्फोट की आवाज व आग की लपटों को देख कस्बे के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पहले सबमसर्बिल चलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया और इसी बीच फायर बिग्रेड को घटना की सूचना देने पर करीब साढे़ 3 बजे दमकल भी सादाबाद से मौक पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग से हरस्वरूप की दुकान में रखे दो बड़े फ्रिज, चालीस टीन रिफाइंड और करीब 30 कट्टी वेजीटेबिल सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। विस्फोट के कारण दुकान की छत उड़ गई।
मुकेश एवं चरन सिंह की दुकानों में भी काफी नुकसान हो गया। धमाके के कारण मुकेश व चरन सिंह की दुकानों के साथ-साथ गोपीचन्द, मोहन, उमाचरण, बंगाली आदि की दुकानों मे भी दरारें पड़  गई।  शटर भी टूट गए। घटना की सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचा और नुकसान का आंकलन किया। घटना के समय आग बुझाने मे चौ. विजयपाल सिंह, जगमोहन चौधरी, मुकेश अग्रवाल, मुकेश चौधरी, हरेश चौधरी, सेठा, मनीष, चेतन चौधरी, प्रमोद, बल्देव, दलवीर सिंह, राकेश कुमार, सूखा पहलवान, राजेश गौतम आदि ने सहयोग किया तथा पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दी। घटना के बाद विधायक देवेन्द्र अग्रवाल भी बुधवार की शाम करीब 5 बजे विसाबर पहुंचे और मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त दुकानों को देखा और पीड़ित दुकानदारों को अपनी तरफ से सहायता का आश्वासन दिया। विधायक के साथ जगवेन्द्र चौधरी, सुनील बंसल, देवेन्द्र अग्रवाल, हरचरण गर्ग, दिलीप अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, राजेश गौतम, पवन पालीवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें