फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

Sat, 17 Nov 2018 12:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में बाइक चोरी का खुलासा करते एसपी व एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली सासनी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को छह बाइकों सहित गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा एसपी जयप्रकाश ने अपने दफ्तर में किया।  
विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने बताया कि थाना सासनी पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा अपराधियों के संबंध में सूचना संकलित की जा रही थी। इस क्रम में 15 नवंबर को जानकारी मिली कि एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य चोरी की गईं दो बाइकों से हाथरस से अलीगढ़ की तरफ जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सासनी से अलीगढ़ मार्ग नगला हरिया मोड़ पर चेकिंग शुरू कर दी।

शाम को सवा सात बजे दो बाइकों पर आए तीन अभियुक्तों नीलेश कुमार उर्फ नीरू पुत्र श्याम सिंह निवासी नगला राना थाना अवागढ़, एटा, गोविंद पुत्र विजेंद्र और नीरज कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासीगण ढकपुरा थाना अवागढ़ (एटा) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आसपास के जनपदों से चुरा कर रखी गईं चार बाइकों को अभियुक्तों की निशानदेही पर वन विभाग के जंगल की झाड़ियों में ग्राम नगला घना मोड़ से बरामद किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई उमेश कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी सुधीर राघव, सिपाही अजय चौधरी, सचिन सर्विलांस सेल, मनोज कुमार और विश्ववीर शामिल थे। खुलासे के वक्त एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सुमन कनौजिया, सिकंदराराऊ सीओ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें