फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन भाइयों पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Tue, 03 Jul 2018 12:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
car gang rape
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक किसान ने गांव के ही तीन सगे भाइयों पर अपनी नौ साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया किशोर अपने अन्य दोनों भाइयों से छोटा है। दूसरी ओर आरोपियों के परिजनों का कहना है कि मामला सिर्फ मारपीट का है। दुष्कर्म के प्रयास के आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन


बच्ची के पिता के मुताबिक रविवार शाम को तीनों भाई उनके घर से बच्ची को गांव के बाहर जंगल में ले गए थे। वहां बच्ची को निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। तभी बच्ची का शोर सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। यह देख आरोपी भाग निकले। हालांकि आरोपियों के परिजन बच्ची को जंगल में ले जाने की बात से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्ची के पिता आरोपी किशोर को अपने लोडर में बैठाकर खेत तक बाजरा कटवाने ले गए थे।

लोडर में उनकी बेटी बैठी हुई थी। इसी दौरान उन्होंने आरोपी पर बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। भाई से मारपीट की सूचना पर पहुंचे बाकी दोनों भाइयों से बच्ची के पिता का विवाद हुआ। उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद बाकी दोनों भाइयों को भी आरोपी बना दिया गया। मामले की जांच कर रहे कोतवाल योगेश सिरोही का कहना है कि अभी तक की जांच में आरोपी किशोर के बच्ची के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने की बात सामने आई है। बाकी दोनों भाइयों के दुष्कर्म की कोशिश में शामिल होने के आरोपों की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया गया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें