आवास विकास कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : Amar Ujala
चोरों ने सदर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में एक भाजपा नेता समेत चार मकानों में सेंध लगा दी और लाखों का सामान और नकदी चोरी कर ली। पुलिस चोरी की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
आवास विकास कॉलोनी में भाजपा नेता डॉ. अशुंल सेंगर के मकान में सोमवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। डॉ. अंशुल सेंगर सोमवार रात को चंदपा में एक सदस्य को अगवा किए जाने की कोशिश होने पर थाने पहुंच गए थे और वहां से लखनऊ रवाना हो गए। इसी दौरान उन्हें पड़ोसियों ने चोरी की सूचना दी।
रास्ते से लौटे डॉ. अंशुल ने घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। चोर उनके मकान में रखे 82 हजर नकद और दस तोले सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोर ंचंद्रपाल सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी दिलीप नगर आवास विकास कॉलोनी के घर से तीन मोबाइल, डेढ़ हजार रुपये व प्रेमवीर गोस्वामी पुत्र मलखान सिंह निवासी दिलीप नगर के घर से 10 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गए।