क्षेत्र के गांव रुदायन के जंगलों में 20 वर्षीय युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस और यूपी 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
बुधवार की अल सुबह करीब चार इस युवक की लाश पेड़ से लटकी देखी गई। कुछ ही देर में मृतक की शिनाख्त हो गई। उसके परिजन भी मौके पर आ गए। यूपी 100 की टीम और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव को पेड़ से उतरवाया गया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता रमेशचंद्र द्रोही पुत्र मुकुंदीलाल निवासी ग्राम रुदायन द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनका 20 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र उर्फ बौला मंगलवार की शाम से घर से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।
बुधवार की सुबह गांव के बाहर जंगल में शैलेंद्र का शव पापरी के पेड़ से लटका मिला। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। शिनाख्त होते ही मृतक के परिजन भी वहां आ गए। मौके पर करुण-क्रंदन शुरू हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना के बारे में छानबीन की गई।