फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत

Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों से नोक झोंक करते मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। हसायन थाना क्षेत्र के गांव बपंडई में गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक ने 13 साल की छात्रा को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। बताया जाता है कि इस मामले को रफा-दफा कर दिया गया। 
विज्ञापन


बालिका अफरोज पुत्री आमीन बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी तभी वह गैस सिलेंडराें से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग गया। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर हसायन पुलिस भी पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। एसओ गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि बालिका की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई है लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इस संबंध में कोई शिकायत भी नहीं की गई है। 
इसके अलावा देर रात अलीगढ़ रोड पर साकेत कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां बुधवार शाम तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें