फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ने पिता-पुत्र पर चाकू से किये ताबड़तोड़ प्रहार

Mon, 29 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद
विज्ञापन
protest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सलेमपुर रोड पर शिव गली स्थित एक घर में रात में घुसे चोर ने शोर मचाने पर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किये। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर शोर सुनकर घर के अन्य सदस्यों ने चोर को दौड़ाकर दबोच लिया।

उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर होने से आगरा के लिए रेफर किया गया है। दर्वेश कुमार गौतम पुत्र मदन मोहन गौतम ने चोर सुबोध पुत्र राजकुमार निवासी रसीदपुर थाना सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे पूरा परिवार घर पर सो रहा था। सुबोध चोरी के लिए घर में घुसा। उनका भाई अजीत जाग गया।  इस पर चोर ने अजीत चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

चोर सुबोध को पकड़ने में उसके पिता मदन मोहन गौतम भी चाकू लगने से घायल हो गए। सीओ सुधीर त्यागी एवं थाना  प्रभारी महेशचंद्र यादव ने मौका मुआयना किया।

भाजपाइयों ने थाना घेरा, हंगामा

कस्बे में सलेमपुर रोड पर शिव गली में हुई वारदात पर सोमवार को कस्बावासियों को लेकर भाजपाइयों ने थाने का घेराव किया। बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी जताई।

सीओ सुधीर त्यागी, एसओ महेश चंद से कस्बे में वारदातों को लेकर आक्रोश जताते हुए अपराध नियंत्रण की आवाज उठाई।

पूर्व विधायक नेता प्रताप चौधरी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, सांसद प्रतिनिधि महेंद्रपाल शर्मा, पूर्व विधायक रामसरन आर्य सहित सुनील गौतम, जितेंद्र बधौतिया, सतेंद्र सिंह सिसौदिया आदि ने कहा कि कस्बे मेें आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं। चोरी और लूट हो रही हैं।
विज्ञापन


जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम है। पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने घटनाओं में रोक न लगने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। सीओ ने आश्वस्त किया कि जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें