फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Tue, 09 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला, हसायन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव 14 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने अरहर के खेत में पूरी रात बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में किशोरी के पिता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। 14 वर्षीय यह लड़की अपनी भाभी के साथ शनिवार को शौच के लिए जा रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोसी गांव का एक युवक लड़की को जबरन अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया।

जब लड़की वापस नहीं आई तो परिजनों ने किशोरी की काफी खोजबीन की। मगर लड़की रविवार की शाम अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


कोतवाल राजेश्वर प्रसाद त्यागी तत्काल पीड़ित किशोरी के घर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि रविवार की देर रात को कासिम नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें