फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को फुसलाकर ले गया, फिर किया दुष्कर्म

Thu, 15 Mar 2018 11:45 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन
बीते दिनों सदर कोतवाली क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई एक किशोरी ने बरामद होने के बाद आरोपी युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले को दुष्कर्म की धाराओं में तरमीम कर दिया है। 
विज्ञापन


सात मार्च को सदर कोतवाली पुलिस ने एक 16 साल की किशोरी के पिता की शिकायत पर सीयल खेड़ा निवासी युवक अमित कुशवाहा के विरुद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। किशोरी शाम चार बजे से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने युवक पर किशोरी को ले जाने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए परिजन एएसपी से भी मिले थे।

पुलिस ने हाल ही में किशोरी और उसे ले जाने वाले आरोपी को बरामद कर लिया था। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद उसके बयान दर्ज किए। बुधवार को किशोरी ने कोर्ट में अपने बयान दिए और आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम के तहत मामले को तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें