फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने शिक्षिका को किया प्रपोज, हंगामा

Tue, 02 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक सीबीएसई स्कूल के प्रिंसिपल ने खुद से उम्र में 20 साल छोटी शिक्षिका को प्रपोज कर दिया। शिक्षिका ने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो वह सोमवार को विरोध करने स्कूल पहुंच गए। वहां काफी देर तक हंगामा हुआ।
विज्ञापन


प्रिंसिपल से उनकी जमकर नोक-झोंक हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा शिक्षिका को नौक री से निकाले जाने की चर्चा रही।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि शिक्षिका देर से स्कूल आती है। सोमवार को भी वह आधा घंटा लेट थी।

हालांकि यह शिक्षिका पिछले तीन साल से स्कूल में पढ़ा रही है। अभी तक स्कूल प्रबंधन को इससे कोई शिकायत नहीं थी। प्रिंसिपल ने तीन महीने पहले ही ज्वाइन किया है। स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि वह शहर से बाहर हैं और दो दिन बाद स्कूल लौटने पर इस मामले के बारे में कुछ कह सकते हैं।

शिक्षिका की नौकरी जाने के सवाल पर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा। वहीं एसओ सासनी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि मौके पर पुलिस गई थी। स्कूल में हंगामे की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाले लोग जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें