फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास रॉड से प्रहार कर किया लहूलुहान

Wed, 03 Apr 2019 12:37 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन। ड्यूटी कर कोतवाली जा रहे एक पुलिस कर्मी पर कुछ कार युवकों ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने पुलिसकर्मी के सिर पर रॉड से लहूलुहान कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस कर्मी ने कोतवाली में कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन


 पारस कुमार पुत्र सूरजभान निवासी सिनसिनी थाना डींग भरतपुर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि जब वह सोमवार की शाम कस्बा के मोहल्ला जाटवान की तरफ से ड्यूटी कर के बाजार से सामान लेकर कोतवाली आ रहे थे इसी दौरान कार सवार युवक परवेंद्र कुमार यादव पुत्र चंद्रपाल सिंह यादव निवासी मोहल्ला अहीरान, दीपचन्द्र नायक पुत्र कप्तान सिंह नायक निवासी मोहल्ला किला खेड़ा अहीरान व एन्थौनी पुत्र उदयवीर सिंह ने कार चढ़ाने का प्रयास किया।

जब उसने उन्हें टोका तो युवकों ने बाजार में संजय गुप्ता की दुकान के निकट मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। कोतवाल सुरजन सिंह का कहना है कि पुलिस कर्मी का इन लोगों से विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें