फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ चार शवों को देख सिहर उठे लोग, क्षत-विक्षत थीं लाशें

Fri, 25 Jan 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। ट्रेन की चपेट में आकर चार लोगों की दर्दनाक मौत और लाशों की दशा को  देखकर मौजूदा लोग सिहर उठे। ट्रेन की चपेट में आकर शव काफी कुचल गए थे। यही नहीं चार वर्षीय मासूम रिषभ का शव को रेलवे ट्रैक से काफी नीचे हाथरस जंक्शन सड़क के पास जाकर गिरा।
विज्ञापन


घटना की सूचना  मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए डीएम डॉ.रमाशंकर मौर्य, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा के अलावा रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर जानकारी की। इस हादसे की वजह घना कोहरा बना। कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर शिवकुमार, उसके मासूम बेटे रिषभ व भतीजी रितु के अलावा एक अज्ञात की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन ने बुरी तरह से इन्हें कुचल दिया। शव क्षत विक्षत हो गए।

चार वर्षीय रिषभ का शव को ट्रैक से कहीं दूर जाकर सड़क के पास गिरा। जब मौके पर लोग पहुंचे तो पटरियोें व सड़क के निकट शवों को देखकर वह सिहर उठे। पूरा मंजर बेहद दर्दनाक था। मृतकों की परिजनों की चीखें काफी देर तक गूंजती रही और करुणकंद्रन जारी रहा। घटना की  जानकारी मिलने पर प्रशासनिक, पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।  देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीन शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। चौथे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। इसलिए उसका अभी अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें