फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को वाहन ने कुचला, जाम-हंगामा

Fri, 21 Jul 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ। 
विज्ञापन
family members weaping after death of farmer. - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जीटी रोड पर मंडी समिति के पास गुरुवार दोपहर एक साइकिल सवार किसान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से गुस्साए लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे जीटी रोड पर जाम लगा रहा। एसडीएम और सीओ के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। जाम के कारण जीटी रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। 
विज्ञापन


गांव इकबालपुर निवासी किसान करनपाल (47) पुत्र हरप्रसाद  दोपहर में सिकंदराराऊ में पेट्रोलपंप पर डीजल लेेने गए थे। केन को साइकिल पर पीछे बांधकर वह गांव लौट रहे थे। जीटी रोड पर एटा की ओर मंडी समिति से पहले अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को रौंद दिया। वाहन के पहिए से से करनपाल का शरीर कुचल गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

दुर्घटनास्थल से कुछ दूर स्थित उनके गांव में जैसे ही खबर पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने अवरोध डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंच गए और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। इस पर ग्रामीणों का कहना था कि मृतक को मुआवजा दिया जाएगा। दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ा जाए।
विज्ञापन


ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। करीब एक घंटे बाद एसडीएम अरुण कुमार तथा सीओ नरेश चंद्र वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसान को दुर्घटना बीमा तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। तब कहीं जाकर ग्रामीण माने और उन्होंने जाम खोला। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोवताली प्रभारी के मुताबिक शव पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें