हाथरस। हाथरस गेट पुलिस ने 26 मई को इगलास अड्डा स्थित सहकारी ग्राम भूमि विकास बैंक में नकब लगाकर तिजोरी चोरी करने वाले शातिर आरोपियों पर गैगस्टर लगाया है। इन्हें मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो जून को दबोच लिया था।
एसओ केपी सिंह के मुताबिक आरोपी अजय पुत्र हरि सिंह निवासी तालसपुर, दिल्ली गेट, अलीगढ़, महमूद पुत्र नन्हे खां निवासी मोहल्ला महफूज नगर, दिल्ली गेट, मुनीश पुत्र गुलाब उर्फ गुल्ला खां निवासी बरका थाना, खैर और आरिफ उर्फ कालिया पुत्र कल्लू निवासी कैलाश नगर, हाथरस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। आरोपियों ने पूछताछ में 23 मई को घासीराम बगीची से बालाजी मोबाइल सेंटर और इसी समय यहां टेलर की दुकान में की गई चोरी भी कुबूल की थी। एसओ ने बताया कि आरोपियों ने 24 मई की रात को कमला बाजार में मोबाइल की दुकान से भी चोरी की वारदात कबूली है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, एक छुरा, 19 नए मोबाइल, 14 पुराने मोबाइल, दो एलईडी, 35 मोबाइल चार्जर, 14 कीबोर्ड पुराने, चार पेंट, आठ शर्ट के कपड़े, दो पेंट पीस, दो शर्ट पीस और 10 ईयर फोन बरामद किए थे।