फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर कासगंज के युवक की मौत

Fri, 22 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर भोपतपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया। शव के पैरों की दशा देखकर युवक के ट्रेन से गिरने का अनुमान लगाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक का नाम हरीशंकर पुत्र गंगाप्रसाद निवासी गंजडुंडवारा, कासगंज है। उसका शव चूंकि दिल्ली-टूंडला ट्रैक पर दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन की ओर मिला है, इससे यह माना जा रहा है कि हरीशंकर की मौत दिल्ली जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर हुई। पुलिस को उसकी जेब से बिना बैटरी का मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने जेब से मिले कुछ कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त की। रात तक परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें