फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में छेड़छाड़ को लेकर भिड़े यात्री, पथराव

Tue, 21 Nov 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा से सुबह कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। इस पर कुछ लोगों ने नगला रति रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे कई यात्री बाल-बाल बच गए। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी के हालात रहे। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि भरतपुर से कासगंज की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक युवती अपनी रिश्तेदारी से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उससे छेड़छाड़ कर दी। युवती ने ट्रेन में से ही अपने परिजनों को फोन कर दिया। नगला रति के पास ट्रेन में गांव नगला बंजारा एवं कासगंज के मारहरा क्षेत्र के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान ट्रेन में बैठे नगला बंजारा के लोगों ने अपने गांव के लोगों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दे दी। इसके  नगला बंजारा के कुछ लोग एकत्रित होकर ट्रेन पर पहुंच गए।

जब ट्रेन के डिब्बे में बैठे लोगों से बदला लेने में सफलता नहीं मिली तो इन आक्रोशित लोगों ने चलती पैसेंजर ट्रेन पर पथराव कर दिया। इसका स्टेशन मास्टर ने विरोध किया तो आरोप है कि ये लोग उनसे भी अभद्रता करने पर उतारू हो गए। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने कोतवाली हसायन की पुलिस चौकी सलेमपुर एवं जीआरपी पुलिस को घटना से अवगत करा दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मामला शांत हो चुका था। एक पक्ष जहां ट्रेन में बैठकर मारहरा चला गया तो दूसरा पक्ष अपने गांव जा चुका था। हसायन के कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने इस संबंध में किसी भी जानकारी से इंकार किया है। घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें