फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में एक पकड़ा

Tue, 21 Nov 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल ने शहर से एक जनसुविधा केंद्र संचालक को हिरासत में लिया है। रेलवे पुलिस ने केंद्र संचालक को निजी ई-मेल आईडी से रेलवे की आरक्षित टिकटों की अवैध रूप से बिक्री करने के आरोप में पकड़ा है। 
विज्ञापन


आरपीएफ हाथरस जंक्शन के प्रभारी सतेंद्र यादव ने बताया कि जनसुविधा केंद्र का संचालक प्रमोद कुमार आरक्षित टिकटों का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। उसको छापामारी के बाद पकड़ा गया है। इस दौरान उसके कब्जे से नौ आरक्षित ई-टिकट बरामद हुई हैं। इनमें दो टिकट तत्काल और 6 जनरल कोटा के तहत आरक्षित है। 3 एसी और 6 स्लीपर क्लास के हैं।

इसको समय करीब 17 बजे गिरफ्तार किया गया है।  तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2,620 रुपये नकद, एक कंप्यूटर सीपीयू मार्का इंटेक्स, प्रिंटर एचपी, डोंगल एयटेल ओर दो डायरी, जिनमें टिकट के आरक्षण की डिटेल लिखी हुई भी बरामद हुए हैं। युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम 143 के तहत मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने टिकटों की कुल कीमत 16,945 रुपये बताई है। मामले की जांच एसआई योगेश कुमार द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें