फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की टक्कर से एसपी के पीआरओ जख्मी

Wed, 01 Jun 2016 11:59 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
घ्‍ाायल पीअारअाे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। बाईपास पर नगला सिंगी के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे एसपी आवास की ओर मुड़ते समय एसपी के पीआरओ एसपी सिंह की निजी वैगन आर कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पीआरओ की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पटल गई। हादसे में पीआरओ और उनके साथ कार में बैठा फॉरेसिंक विभाग का फोटोग्राफर सतीश घायल हो गया। घायल पीआरओ को गंभीर हालत में नोएडा रेफर किया गया है। सतीश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सतीश ने बताया कि पीआरओ एसपी सिंह उन्हें पुलिस लाइन से लेकर रोज की तरह एसपी आवास आ रहे थे। तालाब चौराहे पर जाम होने के कारण वह हतीसा पुल पर होते हुए बाईपास से एसपी आवास के लिए रवाना हुए। एसपी सिंह खुद अपनी कार चला रहे थे। नगला सिंगी पर कार को मोड़ते समय पीछे सेे उनकी कार को स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी। कार गड्ढे में गिर जाने के कारण एसपी सिंह बेहोश हो गए। घायल सतीश ने किसी तरह खुद को कार से बाहर निकाला और बाईपास पर पहुंचकर एक बाइक सवार से मदद की गुहार लगाई।

सतीश बाइक से एसपी आवास पहुंचे और हादसे के बारे में बताया। एसओ हाथरस गेट केपी सिंह ने बताया कि स्विफ्ट कार चालक रुहेरी के पास अपनी कार को साइड से खड़ाकर भाग गया। कार पर आगरा का नंबर है। इस पर सत्ताधारी पार्टी का झंडा लगा है और अजय पंडित लिखा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक कार के बार-बार पलटी खाने से एसपी सिंह के सिर में गहरी चोट आई है। उनके कई टांके लगे हैं। इसके अलावा उनका लिवर भी डैमेज हो गया है। हादसे के बाद एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने दिनभर के अपने कार्यक्रम रद कर दिए।
विज्ञापन


टांके लगाने में छूटे पसीने
एसपी सिंह को प्राथमिक उपचार देने में जिला अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सिर में चोर पर टांके लगाने के लिए सीएमएस को तीन डॉक्टर बुलाने पड़े। कुछ डॉक्टर तो सीएमएस के फोन पर भी नहीं आए। सीएमएस ने इन्हें फोन पर जमकर खरीखोटी सुनाई। असल में अस्पताल में टांके चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही लगाते हैं। डॉक्टर कभी-कभार ही यह काम करते हैं। इस बार जब उन्हें एसपी और सीएमएस के सामने टांके लगाने पड़े तो उनके पसीने छूट गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें