फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा नवीपुर में मामूली विवाद पर सांप्रदायिक बवाल

Tue, 14 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
पथराव और फायरिंग की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर खुर्द में मंगलवार देर शाम मामूली बात में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर पथराव करने और फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद मौके पर एएसपी संसार सिंह, सीओ सिटी आरके गौतम और शहर के दोनाें थानों का फोर्स बुला लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने झगड़े में घायल शख्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दी रही थी। पुलिस का कहना था कि झगड़ा सांप्रदायिक नहीं वरन दो परिवारों के बीच हुआ।
पुलिस के मुताबिक नवीपुर खुर्द में 12 फरवरी को रिजवान मलिक पुत्र रियाज मलिक की शादी जलेसर से हुई थी।

मंगलवार को जलेसर से लोग बेटी को विदा कराने यहां आए हुए थे। देर शाम उनकी कार दरवाजे के आगे खड़ी हुई थी। इसी बीच वहां मोहल्ले का एक युवक अपनी बाइक पर पहुंचा और गाड़ी को रास्ते से हटाने के लिए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जलेसर से आए बेटी वालों के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


इस बीच मोहल्ले के परवेज पुत्र सलीम ने बीच में आकर बेटी वालों को बचाया। यह बात दूसरे पक्ष के लोगों को नागवार गुजरी। बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और परवेज के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। परवेज को बचाने के लिए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थर फेंके और फायरिंग की।

फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई, आरोपी मौके से भाग गए। शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मौके पर पहुंचने के बाद थाना हाथरस गेट इंस्पेक्टर रजनेश तिवारी को भी मौके पर बुला लिया गया। सीओ सिटी आरके गौतम के पहुंचने के बाद ही एएसपी संसार सिंह पहुंच गए।

अधिकारियों ने इलाके में फोर्स तैनात कर दिया। आरोपियाें के घर की तलाशी ली गई। उधर आरोपी पक्ष का कहना है कि पीड़ित पक्ष के लोगों ने इसके बाद उनके घरों में तोड़फोड़ की और सामान फेंक दिया। परवेज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें