फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ के घर से नौ लाख की चांदी चोरी

Mon, 11 Jan 2016 11:19 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर के एक सर्राफ के घर से नौ लाख रुपये कीमत की 25 किलो चांदी चोरी हो गई है। चोरी अपर जिला जज के यहां हुई चोरी के कुछ दिन बाद ही हुई इसलिए पुलिस ने इसे दबा दिया और अभी तक दर्ज नहीं किया। चोरी के बाद से ही सदर कोतवाली पुलिस के होश उडे़ हुए हैं। सर्राफ के कहने पर पुलिस चुपचाप इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सर्राफ की दुकान लोहट बाजार में है और उसका घर गली बख्तावर में है। उसे अपने घर के नौकरों पर ही चोरी का शक है। एक व्यापारी नेता के साथ कारोबारी ने सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस से संपर्क कर अपने मामले में हो रही प्रगति की जानकारी की। एक चौकी इंचार्ज को चोरी के खुलासे का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस लगातार नौकरों के घर पर दबिश दे रही है।
अपर जिला जज के यहां हुई चोरी के बाद हुई इस चोरी को पुलिस ने दबा दिया। चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अगर ऐसा होता तो कोतवाली पुलिस की काफी किरकिरी हो सकती थी। व्यापारी नेता के जरिए सर्राफ को चोरों के पकड़ में आने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए मना लिया गया है। अपर जिला जज के यहां हुई चोरी से सदर कोतवाली पुलिस बेहद दबाव में है, ऐसे में सर्राफ के घर से लाखों की चांदी चोरी हो जाने के मामले ने उसे और मुश्किल में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें