फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्स एप पर फोटो भेजकर ऑन डिमांड करते थे चोरी

Fri, 20 May 2016 11:42 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने बाइक चोरी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के सात सदस्य पकड़े हैं। आरोपियाें ने 37 बाइकों की चोरी कबूल की है। इनमें से ज्यादातर बाइक हाथरस और अलीगढ़ से चुराई गई हैं। पुलिस को इनके पास से सात बाइक और चोरी की एक टाटा सफारी कार भी मिली है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह चोरी की बाइक के बड़े खरीदार कबाड़ियों की डिमांड पर चोरी किया करते थे। चोरी की जाने वाली बाइक की फोटो खींचकर पहले व्हाट्स एप पर कबाड़ियों को भेजी जाती थी। कबाड़ियों को बाइक पसंद आने पर वह बाइक को चुरा लेते थे। 
विज्ञापन


एसपी डॉ.अजयपाल के मुताबिक चोर बाइक चोरी के बाद इसे केवल ढाई से तीन हजार रुपये में कबाड़ी को बेच दिया करते थे। जिन कबाड़ियाें के यहां बाइकें बेची जाती हैं, पुलिस को चकमा देने के लिए बाइकों के चेसिस नंबर हटा दिए जाते हैं और इंजन भी दूसरी बाइकों से बदल दिया जाता है। ऐसे कबाड़ियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल ने बताया कि पूरे गैंग के 32 लोगाें को चिह्नित कर लिया गया है। यह एक बड़ा वाहन चोरी गैंग है। इसके बाकी सदस्यों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। 
एसपी ने बताया कि आरोपियों में से पांच को हाथरस गेट पुलिस ने हतीसा बाईपास पर मुठभेड़ के बाद दबोचा है। इस दौरान दो आरोपी मौका देखकर भाग निकले। वहीं सादाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान इसी गैंग के दो बाइक चोरों को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया। आरोपियों में से चार हाथरस, दो फीरोजाबाद और एक अलीगढ़ जिले का रहने वाला है। हाथरस गेट पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कंट्री मेड पिस्टल, चार कारतूस जिंदा, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक चाकू, दो छुरी भी बरामद की हैं। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसओ हाथरस गेट केपी सिंह, एसआई मनोज शर्मा, एसआई केपी सिंह, सिपाही जितेंद्र कुमार, एसओजी टीम, सादाबाद के एसआई धर्मेंद्र शर्मा, एचसीपी रामशरण सिंह, सिपाही मुकेश कुमार, कोमल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


ताला फैक्ट्री में मजदूरी से हासिल की मास्टर की
हाथरस गेट पुलिस ने किंदौली के मुकीम, अकराबाद के जान मोहम्मद, नारखी, फीरोजाबाद के बली मोहम्मद, पुराकलां हाथरस जंक्शन के संजय अहमद उर्फ संजू को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। सकरौली, एटा के छोटू उर्फ उपेंद्र और सिकंदराराऊ के बबलू पुत्र असलम भाग जाने में कामयाब रहे। एसपी ने बताया कि इनमें से मुकीम अलीगढ़ की एक ताला फैक्ट्री में काम करता था। वहीं से इसने मास्टर की हासिल की जो ज्यादातर तालों को खोलने में काम आती है। जिस बाइक के ताले मास्टर की से नहीं खुलते थे, उसके लॉक को एक विशेष औजार से तोड़कर बाइक चोरी कर ली जाती थी। 

अलग-अलग पार्ट्स कर बेचते थे बाइक
हाथरस। सादाबाद पुलिस ने चोरी के इल्जाम में नकीम कुरैशी पुत्र रफीक कुरैशी निवासी मोहल्ला व्यापारियान और मोहम्मद नाजिम पुत्र यूनिस निवासी मोहल्ला भूरा तकिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चोरी की बाइक खरीदकर उनके  स्पेयर पार्ट्स अलग-अलग कर बेचते थे। पुलिस ने एक बाइक चेकिंग के दौरान बरामद की, जिस पर मथुरा का नंबर था। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर मोहल्ला बाड़े के कब्रिस्तान रोड कोठीगंज से एक बाइक अलग-अलग पार्ट्स में खुली हुई बरामद की है। इस बाइक के नंबर का एक अंक मिटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें