फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर स्कूल कर्मी ने पांच लाख हड़पे

Tue, 31 Jan 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र की एक विवाहिता ने एक स्कूल के क्लर्क पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पने और उसके बेटे पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

उसने पहले डीआईओएस को इस संबंध में शिकायत दी थी।

अब उसने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी क्लर्क, उसकी पत्नी और पुत्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस विवाहिता का कहना है कि आरोपी स्कूल कर्मी सुरेश उपाध्याय उसके दूर के रिश्तेदार हैं। जुलाई 2016 में सुरेश ने उसको शिक्षक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।

विवाहिता के पति ने मकान बेचकर और कुछ लोगों से उधार लेकर पांच लाख रुपये सुरेश को दिए। इसके बाद सुरेश ने महिला को गुमराह कर अपने घर पर कुछ दिन रहने के लिए तैयार कर लिया। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि तीन महीने पहले दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई करने वाले सुरेश के बेटे गौरव ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


इसकी शिकायत महिला ने जब सुरेश और दूसरे परिजनों से की तो उन्होंने उसे डांट फटकार कर चुप रहने को कहा। कुछ दिनों बाद सुरेश और उसकी पत्नी ने विवाहिता को गौरव के पास दिल्ली जाकर घरेलू कामकाज संभालने को कहा।

महिला ने उसके पास जाने का विरोध किया तो उसे नौकरी न दिलाने की धमकी दी गई। दिल्ली जाने पर गौरव उसके साथ बलात्कार करने लगा। महिला को उसके पति से फोन पर बात भी नहीं करने दी जाती थी। 

इस बीच गौरव की शादी की बात चलने लगी। इधर पीड़िता के भी गर्भ ठहर गया। इसका पता लगने पर आरोपियों ने गर्भपात कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन महिला के विरोध के कारण ऐसा नहीं हो सका। एसएसआई रामावतार ने बताया कि इस मामले में सुरेश उपाध्याय, गौरव, मुन्नी और गौरीशंकर के खिलाफ धारा 376, 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें