फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, बाइक भी तोड़ी

Tue, 31 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्श्ूरो/अमर उजाला/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर-10 में मानव सेवा दल के पास स्थित एक घर में सोमवार की देर रात करीब छह-सात अज्ञात युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। युवकों ने घर का दरवाजा तोड़ने के साथ-साथ बाहर खड़ी एक मोटर साइकिल को तोड़ डाला। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता राकेश कौर ने बताया कि रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने अचानक उनके घर पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बाहर से घर का दरवाजा तोड़ दिया और बाहर खड़ी बाइक भी तोड़ डाली। इसकी सूचना पुलिस को की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात लोगों द्वारा अचानक हमला बोलने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने मांग की है कि हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इधर बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिशन को लेकर हुआ है। दोपहर को भी आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें