फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविंद की कृपा से चमका था सासनी का स्कूल

Sat, 22 Jul 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हाथरस से गहरा नाता रहा है। वह यहां कई बार आए थे। उन्होंने यहां एक विद्यालय में 16 साल पहले अपनी सांसद निधि भी खर्च कर विद्यालय में कक्षा, शौचालय निर्माण भी कराया है।
विज्ञापन


विकास खंड सासनी के गांव ठूलई स्थित सेवित असेवित विकास खंड योजना से संचालित वीरांगना लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज के लिए कक्षा भवन, कार्यालय, शौचालय आदि निर्माण के लिए एक मार्च 2001 में पांच लाख रुपये की सांसद निधि से स्वीकृत की थी। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उस समय कानपुर देहात से सांसद थे। वह जब यहां आए थे तो विद्यालय की हालत देखकर उन्होंने पांच लाख रुपये सांसद निधि से निर्माण कराए जाने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद विद्यालय में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय में इस पर जश्न भी मनाया गया। हर्ष व्यक्त करने वालों में विद्यालय संस्थापक धुवेंद्र पुजारी, अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, प्रधानाचार्या उपमा सिंह, मीना कुमारी, अश्वनी कुमार, उपमन्यु कुमार, रूपराम    सिंह, मोहन सिंह, दर्शन सिंह,     भोले, प्रमोद कुमार मदनावत, सुरेंद्र कुमार, रामप्रकाश, शिशुपाल सिंह, जगवीर सिंह, रामबाबू सिंह आदि शामिल थे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें