फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण-हत्या में बदला केस, कई हिरासत में

Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहपऊ।  (हाथरस)। 
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पीहुरा के नजदीक सादाबाद-सहपऊ मार्ग पर मिले लावारिस शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मुकदमा अपहरण और हत्या के आरोप में तरमीम कर दिया है। गौरतलब है कि इस लावारिस लाश की शिनाख्त जिला बदर दिनेश के रूप में होने की खबर अमर उजाला ने 21 जुलाई के अंक में प्रकाशित की थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए मृतक के भाई मोरध्वज उर्फ पोप पुत्र खजान सिंह की तहरीर पर उसी दिन मुकदमा तरमीम कर दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन



बता दें कि 30 जून एवं एक जुलाई की रात डेढ़ बजे कोतवाली पुलिस को सादाबाद-सहपऊ मार्ग पर पीहुरा गांव पर दीक्षित पेट्रोल पंप के नजदीक एक युवक की कुचली हुई लाश मिली थी। पुलिस ने इसे लावारिस लाश मानते हुए उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया था। बाद में मृतक युवक की पहचान उसके बड़े भाई ने कोतवाली में उसके कपड़े एवं जूतों के आधार पर छोटे भाई दिनेश के रूप में कर ली। बड़े भाई ने सीओ एवं एसपी से मिलकर छोटे भाई के अपहरण एवं हत्या की आशंका व्यक्त की थी और इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा तरमीम किया है।

 पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी। पूछताछ के बाद पुलिस को इस घटना में शामिल और भी कई लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। हिरासत में लिए गए युवकों से  सीओ सादाबाद योगेश कुमार एवं एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने भी पूछताछ की है। कोतवाली सहपऊ के प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि जैसे-जैसे जानकारी मिली है, पुलिस इस घटना के खुलासे के करीब पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें