फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने रिटायर्ड प्रोफेसर के सिर पर डंडा मारकर की हत्या

Sat, 06 Aug 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
लेखराज नगर में डा.एमसी भारद्वाज की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन के लेखराज नगर में महिला ने डिग्री कॉलेज के रिटायर प्रोफेसर की डंडा मारकर हत्या कर दी। घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना के पीछे महिला और प्रोफेसर के इकलौते बेटे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक महिला प्रोफेसर के बेटे के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी।

थाना सिविल लाइन प्रभारी के मुताबिक डॉ. महेश चंद्र भारद्वाज डीएस कॉलेज से केमिस्ट्री विभाग से रिटायर थे। वह लेखराज नगर में अपने मकान में रहते थे। प्रो. भारद्वाज के इकलौते बेटे सुबोध भारद्वाज एडवोकेट हैं, जिसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है, वह भी पिता के साथ ही रहते थे।
विज्ञापन


सुबोध कई वर्ष पहले रश्मी नाम की महिला के संपर्क में आए। रश्मी के पति की मृत्यु हो चुकी थी। बाद में सुबोध रश्मी को अपने घर ले आए और दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पुलिस के मुताबिक वक्त गुजरने के साथ ही रश्मी ने सुबोध से संपत्ति में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया।

इसके नाराज होकर डॉ. महेश चंद्र भारद्वाज ने रश्मी के खिलाफ मकान खाली करवाने के लिए मुकदमा दर्ज कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया और रश्मी ने भी गुजारा भत्ता लेने के लिए वाद दायर कर दिया। कुछ वर्षों से दोनों पक्षों के बीच संबंध बेहद कड़वाहट भरे थे।

शुक्रवार को डॉ. महेश चंद्र शर्मा और सुबोध एडवोकेट रोजाना की तरह नकवी पार्क से सैर करके स्कूटर पर लौट रहे थे। रश्मी अपना कुत्ता घर के पास ही घुमा रही थी। यहीं पर दोनों के बीच कुछ वाद विवाद हुआ और रश्मी ने हाथ में लगा डंडा डॉ. महेश चंद्र भारद्वाज के सिर में मार दिया।

उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंडा अपने कब्जे में ले लिया है और रश्मी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सुबोध की ओर से रश्मी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें