फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद उपाध्याय पक्ष के खिलाफ भी मुकदमा

Tue, 23 Feb 2016 11:57 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय पर हुए हमले के प्रकरण को लेकर दूसरे पक्ष ने भी मंगलवार को कोतवाली सिकंदराराऊ में मुकदमा दर्ज करा दिया। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पीएसओ और एक अन्य व्यक्ति को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाड़ी में  टक्कर मारने के बाद मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस दोनाें पक्षों की रिपोर्ट की गहनता से जांच कर रही है।
बता दें कि सोमवार की शाम को जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के पीएसओ ने वीरेंद्र और जुगेंद्र निवासी गांव नगला बिहारी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस हमले में पीएसओ इंद्रपाल घायल हो गया था। अब इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से वीरेंद्र यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपने भतीजे जुगेंद्र के साथ अलीगढ़ से सपा समर्थित एमएलसी प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के चुनाव प्रचार से लौट रहे थे। पंत चौराहे पर उनकी बोलेरो गाड़ी मेें जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। फलस्वरुप उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसे लेकर उनके साथ चल रहे लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
रिपोर्ट ओएसडी इंद्रपाल, चंद्रभान निवासी गांव माढ़ी थाना हसायन समेत पंद्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। सीओ डीके वालियान के अनुसार दोनों पक्ष की रिपोर्ट की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें