फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 02 Jul 2018 12:09 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
car gang rape
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने अपने ही गांव के युवक पर उसे एक घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रविवार को पुलिस से शिकायत की है। उसका कहना है कि इस युवक ने एक किशोर के जरिये झांसा देकर उसे घर के अंदर बुलाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके साथी किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी ने कहा है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के एक किशोर ने उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर बुलाया था। उस समय उसके परिजन घर में नहीं थे। उसके अंदर आते ही इस किशोर ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। अंदर गांव का एक युवक जयकिशन पहले से मौजूद था। उसने किशोरी को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके चंगूल से छूटकर जब किशोरी ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो वे शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच गांव के कुछ संभ्रंात लोगों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की। रविवार शाम किशोरी के परिजनों ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक जयकिशन के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। जयकिशन का साथ देने वाले किशोर को भी पीड़िता ने आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को मारपीट की सूचना मिली थी। पीड़ित पक्ष ने रविवार शाम थाने आकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोपी युवक और किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें