फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर नौ दिन तक किया दुष्कर्म

Sun, 24 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
चलती कार में मह‌िला से गैंगरेप - फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाला 38 साल का युवक मेला दिखाने के बहाने ले गया। यहां से उसे अगवा कर जयपुर ले गया। वहां नौ दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को किशोरी चाचा कहकर बुलाती थी। किशोरी को बरामद करने के बाद उसके पिता ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस से शिकायत की। पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर पीड़ित पिता ने रविवार को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से शिकायत कर गुहार लगाई। 
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने आयोग से शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी 11 सितंबर की शाम चार बजे दाऊजी मेला को गई थी। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी थी। शाम करीब सात बजे छोटी बहन रोती हुई घर पहुंची और बड़ी बहन को आरोपी चाचा के साथ ले जाने की बात बताई। आरोपी 38 साल का अविवाहित युवक है, जो किशोरी के पड़ोस में रहने वाले अपने बहनोई के साथ रहता है।

पड़ोस में रहने के कारण उसका पीड़िता के घर भी आना जाना था। 11 सितंबर की पूरी रात परिजन बेटी की तलाश करते रहे। आरोप है कि कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। 21 सितंबर को बेटी के हाथरस किला स्टेशन पर होने की सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और बेटी को घर लेकर आए। किशोरी ने आरोपी के उसे फुसलाकर अपने साथ जयपुर ले जाने और वहां 9 दिन तक एक कमरे में साथ रख, डरा-धमका कर रोज दुष्कर्म करने की बात बताई। इस दौरान आरोपी का 25 वर्षीय भांजा भी उसके साथ जयपुर में रहा। पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर पीड़िता का न तो मेडिकल कराया और न ही अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


लड़की लौटने के बाद भी आरोपी के साथ जाने की जिद पकड़ी हुई थी। तब पिता ने लिखित शिकायत नहीं दी। पिता को लिखित शिकायत देने को कहा गया था। शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन

- अनिल कुमार सिंह, कोतवाल हाथरस गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें