फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप विक्रेताओं ने उठाई सुरक्षा मुहैया कराएं

Sat, 28 May 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टांप बिक्रेता एसडीएम को ज्ञापन देते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। स्टांप विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में स्टांप विक्रेताओं ने एसडीएम सदर केहरी सिंह को ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने स्टांप लेने जाने पर सरकारी वाहन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने खुर्जा में स्टांप विक्रेता से 14 लाख रुपये की लूट की घटना में कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग भी की। ऐसा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


स्टांप विक्रेताओं ने कहा कि वह हर सप्ताह 10 लाख से 20 लाख रुपये तक का स्टांप खरीदते हैं। इनको लेने के लिए उन्हें जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है, जोकि शहर से 10 किलोमीटर दूरी पर है। इन हालात में कभी भी किसी स्टांप विक्रेता के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से स्टांप विक्रेताओं को सरकारी वाहन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। ज्ञापन सौंपने वालों में बिजेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र पौरुष, राममोहन उपाध्याय, दीपेंद्र, पुष्पारानी, नंद किशोर, संदीप कुमार, राम वर्मा, बंटी उर्फ अवधेश, वेद प्रकाश, हरस्वरूप शर्मा, महेंद्र कुलश्रेष्ठ, संदीप कुलश्रेष्ठ आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें