फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर, पटाखा विक्रेताओं पर छापेमारी

Fri, 21 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
पटाखे
विज्ञापन
हाथरस। वाणिज्य कर विभाग मथुरा की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम ने शुक्रवार को जिले में छापेमारी की। हाथरस के विभागीय अधिकारियों ने इस बार टीम ने एक शीतगृह पर जांच की। टीम ने इस शीतगृह में आलू के अलावा स्टोर होने वाले किराना उत्पादों का स्टॉक चेक किया और कोल्ड स्टोर के रिकॉर्ड से उसका मिलान किया। काफी देर तक यह टीम कोल्ड स्टोर में रही, जिससे वहां के मालिकानों और स्टाफ में खलबली मची रही।
विज्ञापन


वाणिज्य कर एसआईबी मथुरा के ज्वाइंट कमिश्नर एके प्रधान के नेतृत्व में यह टीम यहां पहुंची। टीम में उपायुक्त धवल प्रसाद, हाथरस के उपायुक्त प्रथम संजय कुमार, उपायुक्त द्वितीय रमेश सिंह भाटी, सहायक आयुक्त मोबाइल टीम हाथरस संजय शर्मा और वाणिज्य कर अधिकारी मोबाइल भी शामिल थे। टीम ने शीतगृह में किराना उत्पाद जैसे मिर्च आदि के स्टॉक के बारे में यह पड़ताल की कि इस माल की आवक कितनी है और निकासी कितनी है। रिकॉर्ड में उसकी आवक कितनी दिखाई जा रही है।

टीम ने यहां का कुछ रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिया और मालिकानों को भी जरूरी दस्तावेजों के साथ बुलाया है। गुरुवार की रात को टीम ने शहर के तीन आतिशबाजी विक्रेताओं के गोदामों पर छापा मारा था। उपायुक्त संजय कुमार ने बताया कि यहां भी टीम ने स्टॉक की जांच की और देखा कि कितना माल उनके स्टॉक में है और कितना रिकॉर्ड में दिखाया है। अधिकारियों का कहना है कि विक्रेता स्टॉक तो ज्यादा रखते हैं, लेकिन रिकॉर्ड में उसे कम दिखाया जाता है। अब इन कारोबारियों को सुनवाई का मौका दिया जाएगा, जिसके बाद यह पता चलेगा कि वाकई यहां कर चोरी थी या नहीं। कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें