सहपऊ/हाथरस। कस्बा सहपऊ में मोहर्रम के जुलूस के दौरान डिस केबिल काटने को लेकर हुआ विवाद रविवार को सांप्रदायिक रंग लेता दिखाई दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को अपनी अपनी शिकायत सौंपी है।
ज्ञात रहे कि शनिवार को कस्बा सहपऊ में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कस्बा में विद्युत पोलों से होकर गुजर रही डिस टीवी नेटवर्क की केबिल को काट दिया गया था। जिसके बाद कल भी दो पक्षों में नोक झोंक हो गई। इसे कोतवाली सहपऊ पुलिस ने काफी हल्के में लिया। परिणाम स्वरूप रविवार को दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए। जिससे कुछ युवाओं में इस दौरान मारपीट भी हुई। मारपीट की घटना के बाद एक समुदाय विशेष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। लेकिन देर शाम तक घटना की रिपोट दर्ज नहीं हो सकी थी। दोनों पक्षों की ओर से कुछ सपाईयों द्वारा अपने अपने पक्ष में पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जा रहा था।