फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के बेटे को गोली मारी, गंभीर हालत में रेफर

Fri, 04 Aug 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
गन शॉट
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर के प्रधान ओमप्रकाश के बेटे राजकुमार (35 वर्ष) को कुछ लोगों ने पीछे से गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस की मानें तो जिन दो आरोपियों पर घायल के परिजनों ने गोली मारने का शक जताया था, वह भी घायल हालत में मिले हैं। उनका भी मेडिकल कराया गया है।

राजकुमार अपनी बाइक से शुक्रवार की देर रात गांव लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर बंबे के पुलिया के नीचे दो लोगों ने पीछे से उनको गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में घुस गई। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। घायल को पहले लोकल अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। बागला जिला अस्पताल से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हाथरस जंक्शन कोतवाल अनिल कुमार सिंह का कहना है कि घायल के परिजनों ने दो नामजद लोगों पर हमले का शक जताया था।
विज्ञापन


पुलिस जब उन तक पहुंची तो वह दोनों भी घायल हालत में मिले। उन्हें भी मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। कोतवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, फिर भी छानबीन चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें