फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने परखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 31 May 2016 11:46 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने वाहन चेकिंग करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। एटा में केनरा बैंक से 83 लाख रुपये की डकैती के बाद आसपास जिलों में बैंकों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के बाहर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। एसपी ने बैंक के बाहर खड़े लोगों से पूछताछ की। कई की तलाशी ली गई। बाहर खड़े वाहनों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने इसे रुटीन कार्रवाई बताते हुए कहा कि जिले में काफी समय से बैंक चेकिं ग की जा रही है। बैंकों के बाहर ड्रिल चलाकर वहां खड़े लोगाें की जांच की जा रही है। बैंकों के आसपास असलहे लेकर खड़े होने वाले लोगों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि सबसे ज्यादा चिंता का विषय ग्रामीण बैंक हैं। यहां सीसीटीवी, अलार्म और गार्ड जैसे सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से अपराध की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में डीएम को बताया गया है। इसके अलावा जिले के छह थानों में मंगलवार को बैंक प्रबंधकों, सराफा और पेट्रोल पंप कारोबारियों के साथ मिलकर बैठक की गईं। बैठक में सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई है। सराफा बाजार के पास चौराहाें और पेट्रोल पंपाें के पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि सभी चालू हालत में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें