फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रामलीला मैदान से हटाए फड़ वाले 

Sun, 13 Mar 2016 11:38 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड से फड़ वालों को हटवाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। होली पर्व पर जाम की समस्या से बचने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। रविवार को रामलीला मैदान में लगने वाले बाजार में पुलिस का डंडा चल गया। अवैध रूप से फड़ लगाने वालों को हटा दिया गया। वहीं फड़ लगाने वालों का कहना है कि उन्हें पालिका परिसर में जगह नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


होली नजदीक आते ही संडे मार्केट में भी ग्राहकों की खूब भीड़  उमड़ रही है। शहर के रामलीला मैदान, बैनीगंज, बागला मार्ग, सासनी गेट, कमला बाजार, सरक्यूलर रोड आदि बाजारों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा पालिका प्रांगण में संडे मार्केट लगाने के लिए स्थान चिन्हित कर दिए हैं। 

नगर पालिका में संडे मार्केट लगने से कई बाजारों को जाम से भी मुक्ति मिल गई है। पालिका प्रांगण में संडे मार्केट में फड़ों का आवंटन भी हुआ है, लेकिन फिर भी कुछ लोग पालिका प्रांगण को छोड़ कर रामलीला मैदान, बैनीगंज सहित आस-पास के बाजारों में अवैध रूप से फड़ लगा रहे हैं। इस संबंध में शिकायत पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और फड़ों को हटवा दिया। पुलिस की सख्ती के चलते काफी फड़ वाले अपने सामान को एकत्रित कर नगरपालिका प्रांगण पहुंच गए और फड़ लगाया। इस संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर का कहना था कि पालिका प्रांगण में संडे मार्केट लगाने की व्यवस्था की गई है। यदि किसी फड़ वाले को कोई परेशानी है तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें