फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के पहलू पर पुलिस ने की जांच

Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खोंड़ा हजारी में अपने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी द्वारा ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस की जांच तेजी से चल रही है। मृतक महिला के परिजनों द्वारा उसके पति पर ही दहेज के लिए हत्या के आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए उनसे साक्ष्य मांगे थे, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर के प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि अब तक जांच में उनके द्वारा इस घटना के सभी बिंदुआें पर जांच-पड़ताल की गई हैं। उन्होंने कहा कि रीता देवी के मायके वालों ने उनसे मिलकर अपनी बेटी के ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था और कहा था कि लोकलाज के भय से उसके जेठ ने खुदकुशी कर ली, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोतवाली पुलिस को किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच को पूरी पारदर्शिता से पूरा किया जा रहा है। मृतक संजय की पत्नी से भी पूछताछ की गई है। उसने साफ शब्दों में कहा है कि उसके पति ने ही उसकी देवरानी रीता की गोली मारकर हत्या की है। मामले की सच्चाई जानने के लिए परिवार के कुछ अबोध बच्चों से भी पूछताछ की गई हैं। बच्चों ने भी संजय द्वारा गोली मारी जाने की जानकारी दी है, फिर भी अगर मृतक महिला के परिजनों द्वारा कोई तहरीर दी जाएगी तो विधिवत रूप से जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें