खेत से बक्सा उठा कर लाते पुलिस कर्मी ।
- फोटो : Amar Ujala
थाने की बैरकों में रह रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की अज्ञात बदमाशों ने बैरक का ताला तोड़कर उनके बक्शे खंगाल दिए। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर फायर अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के अलावा सीओ और एफएसओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
पिछले कई वर्ष से तहसील क्षेत्र में फायर बिग्रेड की अलग यूनिट शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक कर्मचारियों के रहने के लिए कोई निश्चित जगह नहीं बनी है। इस कारण फायर बिग्रेड के कर्मचारी तहसील में बनी बैरकों में रह रहे हैं।
तहसील परिसर में जलभराव के चलते अग्निशमन कर्मचारी अपनी बैरकों का ताला लगाकर थाना परिसर में बनी पुरानी बैरकों में रह रहे हैं। मंगलवार की देर रात कुछ बदमाश तहसील परिसर में घुस आए और अग्निशमन कर्मियों की बैरकों के ताले चटका दिए। बैरक में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़कर बदमाश वहां से कीमती सामान और नकदी चोरी कर ले गए।
चौथे बक्से का ताला नहीं टूटने पर उसे उठाकर खेतों में ले गए। वहां बक्से का ताला तोड़ दिया। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। कोतवाली निरीक्षक शीलेंद्र सिंह ने भी बैरकों का मुआयना किया।