फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की आठ बाइकों के साथ पुलिस ने एक दबोचा

Sun, 31 Dec 2017 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
bike theft gang - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पुलिस ने सलेमपुर रोड़ पर हनुमान मंदिर के निकट पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान शनिवार रात करीब सवा 9 बजे दबोच लिया। हालांकि उसके तीन साथी भागने में सफल रहे। 
विज्ञापन


थाना प्रांगण में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सलेमपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास तीन-चार लोग चोरी की बाइक बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार, थाना प्रभारी केपी सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन यादव, उपनिरीक्षक सतीश यादव, इजहार अहमद एवं पुलिसकर्मियों की टीम ने इन शातिरों को घेर लिया और जीप की लाइट पड़ते व पुलिस की गाड़ी को देख इन बदमाशों ने तमंचे निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिए। इनमें से पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़ा गया अभियुक्त सलेमपुर रोड स्थित देव नगर निवासी नीरज उर्फ कालिया पुत्र सत्यवीर सिंह है, जबकि इसके साथी नेहना पुत्र चुन्नीलाल, विजय उर्फ भूरा पुत्र सत्यवीर निवासी देवनगर सलेमपुर रोड़, हितेश पुत्र सत्यनारायण निवासी कश्यप नगर भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त से एक तमंचा, एक कारतूस व एक चला कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा आठ चोरी की बाइके बरामद हुईं। कस्बे एवं क्षेत्र में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं के सिलसिले में पूछे जाने पर एएसपी ने बताया की शीघ्र ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा, इसके लिए पुलिस की टीमें लगी हुईं हैं। इस मौके पर सीओ योगेश कुमार भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें