फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादा वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 13 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
 कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव हतीसा-भगवंतपुर में मंगेतर से छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी और उसके साथी पुलिस कर्मियों को आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इनमें से कुछ तो जैसे-तैसे जान बचाकर भागे। सूचना पर यूपी 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इन पुलिस कर्मियों को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। देर रात काफी ग्रामीण भी थाने आ गए थे। खबर लिखने तक इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था और पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सासनी में फायर ब्र्रिगेड में तैनात एक कर्मी की शादी हाथरस की एक लड़की से तय हुई है। फायर कर्मी की मानें तो उसकी मंगेतर ने उससे शिकायत की थी कि हतीसा-भगवंतपुर का एक युवक उससे छेड़छाड़ करता है। शनिवार की शाम को यह फायर ब्रिगेड कर्मी अपने साथी अन्य पांच-छह पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी के गांव पहुंच गया और परिजनों से बात की। बताते हैं कि बात ही बात में मामला तूल पकड़ गया और इन पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी गई। परिजनों ने बदमाशों के आने का शोर मचा दिया, जिसके बाद वहां काफी लोग आ गए। इन सादा वर्दीधारी पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसकी सूचना यूपी 100 को दे दी गई तो वह भी गांव पहुंच गई। पिटाई के शिकार पुलिस कर्मियों में से एक तो सासनी कोतवाली में तैनात सिपाही है। पुलिस इन सभी को थाने ले आई। काफी ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ थाने पर जमा थी।
-----
पीआरवी की टीम कुछ लोगों को लेकर आई है, जोकि खुद को पुलिस कर्मी बता रहे हैं। मामला मारपीट का लग रहा है। इसकी पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनेश तिवारी, कोतवाल हाथरस गेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें